रोज़ छत्तीसगढ़

सौतेल पिता के हवस का शिकार नाबालिग बेटी बनी मां, पुलिस से बचने दुष्कर्मी भेष बदलकर मांग रहा था भीख

बिलासपुर: सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाया। इससे बेटी गर्भवती हो गई। हास्टल में खेलते…

रोज़ छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में भालू की गई जान, वन कर्मियों ने किया अंतिम संस्कार

कोरबा: वन परिक्षेत्र कोरबा के उरगा से हाटी नेशनल हाईवे सड़क में सिवाना सरई नामक स्थान पर एक भालू को…

अवर्गीकृत

हत्या के बाद गाना गाता रहा साइको किलर, चश्मदीद गवाह ने कोर्ट में खोले राज

@कोरबा: न्यूज एंकर सलमा सुल्तान की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू ने फिल्मी…

रोज़ छत्तीसगढ़राजनीति

योजनाओं का लाभ लें रही महतारियो ने नहीं दिखाई मतदान में रुचि।

Bilaspur 12/02/2025 9:45 am बिलासपुर। भाजपा को जहां महतारी वंदन योजना के सहारे विधानसभा चुनाव में वैतरणी पार कराने वाली…

सौतेल पिता के हवस का शिकार नाबालिग बेटी बनी मां, पुलिस से बचने दुष्कर्मी भेष बदलकर मांग रहा था भीख

0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second
बिलासपुर: सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाया। इससे बेटी गर्भवती हो गई। हास्टल में खेलते वक्त उसे पेट में दर्द हुआ। जांच में पता चला कि नाबालिग आठ महीने की गर्भवती है। पूछताछ में पूरे मामले की जानकारी होने पर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। इसकी जांच के बाद बिल्हा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि नाबालिग लड़की दूसरे जिले के हास्टल में रहकर पढ़ाई करती है। छात्रा को खेल के दौरान पेट में तेज दर्द हुआ। तब उसे हास्टल के कर्मचारी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग आठ महीने की गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला पुलिस अधिकारी ने नाबालिग से पूछताछ की। तब उसने बताया कि उसके सौतेले पिता ने ही उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। इस पर पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर बिल्हा थाने भेज दिया। पूरा मामला बिल्हा क्षेत्र का होने के कारण यहां जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच आरोपित पुलिस से बचने लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। रविवार को पुलिस ने आरोपित को शिवरीनारायण से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से बचने मेले में मांग रहा था भीख
घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इधर पुलिस कार्रवाई की भनक आरोपित को भी हो गई थी। इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वहीं, पुलिस भी आरोपित के तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर भीख मांग रहा है। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। इसी बीच पता चला कि आरोपित शिवरीनारायण मेले में भेष बदलकर भीख मांग रहा है। पुलिस की टीम ने मेले में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

अब ‘चंदनपुर’ के नाम से जाना जाएगा कबीरधाम जिले का ‘चंडालपुर’ गांव

0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
कवर्धा : कवर्धा जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह बात अब हकीकत बन चुकी है। वर्षों से चंडालपुर नाम से पहचाना जाने वाला गांव अब आधिकारिक रूप से चंदनपुर कहलाएगा। राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होते ही गांव में ऐसा उत्सव उमड़ा, मानो बरसों बाद खुशियों ने दस्तक दी हो। गलियों में मिठाइयां बंटने लगीं, ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी और हर चेहरे पर राहत साफ झलकने लगी।
ग्रामीणों का कहना है कि पुराने नाम के कारण उन्हें लंबे समय तक सामाजिक असहजता झेलनी पड़ी। पढ़ाई, नौकरी या किसी काम से बाहर जाते समय जैसे ही गांव का नाम बताते तो कई बार ताने सुनने पड़ते और मजाक उड़ाया जाता। इससे खासकर युवाओं का मन आहत होता था। कई लोग तो बाहरी जगहों पर गांव का नाम बताने से भी कतराने लगे थे। अब चंदनपुर नाम मिलने से वर्षों से दबा आत्मसम्मान फिर से जीवित हो उठा है।

हर आंगन में उत्सव, हर दिल में सुकून
चंदनपुर बना यह गांव अब केवल नाम बदलने की कहानी नहीं है। यह उस सामाजिक सोच का प्रतीक है, जहां अपमानजनक पहचान से मुक्ति और सम्मानजनक जीवन की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह फैसला बताता है कि समाज अब संवेदनशील हो रहा है और हर व्यक्ति की गरिमा को महत्व दिया जा रहा है। आज चंदनपुर के हर आंगन में खुशी का माहौल है। महिलाएं एक-दूसरे को मिठाई खिला रही हैं, युवा नए सपनों की बातें कर रहे हैं और बुजुर्ग पुराने दिनों की पीड़ा को पीछे छोड़ नई शुरुआत का आशीर्वाद दे रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

सड़क हादसे में भालू की गई जान, वन कर्मियों ने किया अंतिम संस्कार

0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second
कोरबा: वन परिक्षेत्र कोरबा के उरगा से हाटी नेशनल हाईवे सड़क में सिवाना सरई नामक स्थान पर एक भालू को रविवार की रात तीन बजे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। घटना स्थल पर ही भालू की मौत हो गई
इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वन अधिकारियों को दिया गया। जिसकी सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी कोरबा, परिक्षेत्र सहायक भैसमा अपने स्टाफ एवं पशु चिकित्सक के साथ मौका स्थल पर पहुंचे। जिला के पशु चिकित्सक डा. अंकित शुक्ला ने शव का परीक्षण किया। घटना स्थल पर पंचनामा एवं फोटोग्राफ्स लेकर मृत वन्य प्राणी (भालू) के शव को वन मुख्यालय कोरबा लाया गया। वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव एवं वन अधिकारियों की उपस्थिति में चिकित्सकीय दल के द्वारा शव विच्छेदन कर जांच किया गया। जिसमें सड़क दुर्घटना में आंतरिक चोटिल होकर मृत होना पाया गया। वनमण्डलाधिकारी, पशु चिकित्सकीय टीम जिला कोरबा एवं वन अधिकारियों की उपस्थिति में भालू का सुरक्षित रूप से कोसाबाड़ी डिपो कोरबा में दाह संस्कार किया गया।
उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे उरगा से हाटी, भारत माला सड़क, उरगा से धरमजयगढ़ रेल्वे लाईन का निर्माण किया गया है। जिससे आए दिन पार करने में दुर्घटना होती रहती है। जिससे वन्य जीव एवं आम जन का जीवन प्रभावित हो रहा है। समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क के दोनों और प्रकाश की उचित व्यवस्था, साईन बोर्ड , आबादी क्षेत्र में गति अवरोधक लगाया जाए। साथ ही एवं सड़क पार करने के लिए ओव्हर ब्रिज अथवा अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए। जिससे वन्य प्राणी एवं आम जन को आने जाने में सुविधा हो सके।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

हत्या के बाद गाना गाता रहा साइको किलर, चश्मदीद गवाह ने कोर्ट में खोले राज

0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
@कोरबा: न्यूज एंकर सलमा सुल्तान की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू ने फिल्मी विलेन जैसी हरकतें की थीं। हत्याकांड की सुनवाई के दौरान चश्मदीद गवाह ने न्यायालय में चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद मधुर साहू साइको किलर की तरह शव को बाएं हाथ से गोद में ले दाएं हाथ से सिगरेट के कश लगाते हुए “तुझसे नाराज नहीं ज़िंदगी, हैरान हूं मैं” गाना गा रहा था। गवाह के अनुसार यह गाना सलमा सुल्तान का पसंदीदा था। कोर्ट में गवाह ने यह भी स्वीकार किया कि मधुर साहू ने उसे भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था, लेकिन जब उसने कंप्यूटर में अन्य लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मधुर की तस्वीरें देख लीं, तो उसने उससे रिश्ता समाप्त कर लिया।
– वर्ष 2018 में सलमा सुल्तान लापता हुई थी, जबकि 2019 में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वर्ष 2023 में फोरलेन सड़क के नीचे दफन शव बाहर आने के बाद यह हत्याकांड उजागर हुआ। पूरे मामले की कहानी चर्चित फिल्म दृश्यम की तर्ज पर सामने आई, जिसमें धीरे-धीरे हत्या की परतें खुलती चली गईं।
– इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में सभी आरोपित जमानत पर रिहा हैं।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

भारत की धरती से यूरोपीय संघ चीफ उर्सुला वॉन का ट्रंप को सीधा मैसेज, India-EU Trade Deal पर बोलीं- ‘हम दुनिया को

0 0
Read Time:1 Minute, 14 Second

Ursula von der Leyen On India-EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील समझौते पर अंतिम मुहर लगाने के लिए EU अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत दौरे पर हैं। उर्सुला वॉन डेर लेयेन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस दौरान भारत की धरती से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को भी सीधा मैसेज दिया। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने अहम बयान देते हुए कहा कि भारत और यूरोप ने रणनीतिक साझेदारी, संवाद और खुलेपन का स्पष्ट विकल्प चुना है। उन्होंने इस प्रस्तावित समझौते को दुनिया के लिए उम्मीद की किरण बताया।

  • Point 1
  • Point 2

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

नगरीय निकाय चुनाव: मतदान में कोरिया जिला आगे।

0 0
Read Time:20 Second

Koriya 12/02/2025 10:01 am

प्रदेश में देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 85 प्रतिशत मतदान कोरिया जिले में हुआ। वहीं राजधानी रायपुर और संस्कारधानी बिलासपुर में 52 प्रतिशत मतदान हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

योजनाओं का लाभ लें रही महतारियो ने नहीं दिखाई मतदान में रुचि।

0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

Bilaspur 12/02/2025 9:45 am

बिलासपुर। भाजपा को जहां महतारी वंदन योजना के सहारे विधानसभा चुनाव में वैतरणी पार कराने वाली महतारियो ने इस बार शहरी सरकार चुनने में रुचि नहीं दिखाई। वहीं नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं के बजाए इस बार पुरुष मतदाता मतदान में आगे रहे।

रायगढ़ में मतदान करते वित्त मंत्री ओपी चौधरी

कुछ लोग इसे महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोगों को प्रयागराज जाने को बता रहे हैं।तो कुछ वार्ड प्रतिनिधि चुनने में महिलाओं की रुचि न लेना बता रहे हैं। लोगों का कहना है इसका मुख्य वजह वार्ड में सक्रिय कार्यकर्ताओं के बजाए निष्क्रिय कार्यकर्ता और पैसे के बल पर टिकट लेकर चुनाव लड़ना बता रहे हैं। वजह कुछ भी हो पर इस बार निकाय चुनाव में महिलाओं ने रुचि नहीं दिखाई। वहीं मतदान के मामले में एक बार फिर शहरी वोटर के बजाए ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने अधिक मतदान किया।

वार्ड बदले,बूथ बदलने से परेशानी

ईवीएम खराब, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, नाम छूटने, नाम न मिलने और जगह बदलने की शिकायते कुछ वार्डों में मतदाता करते रहे। मतदान के लिए बार बार चक्कर काटने से परेशान कई मतदाताओं ने मतदान ही नहीं किया। यह भी मतदान कम होने की एक वजह रही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

Bilaspur 11/02/2025 11:22 am

भाजपा को सत्ता का सहारा,तो कांग्रेस जहरीली शराब से 9 की मौत और भ्रष्टाचार को बना रही मुद्दा।

सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया हैं

बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान को लेकर जहां मतदान केंद्र के आसपास गहमागहमी का माहौल है। तो वहीं मतदान केंद्र से 100 मीटर दूरी के दायरे पर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के देवर द्वारा मतदाताओं को पैसे बांटते पकड़े जाने के मामले को लेकर हंगामा और पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने में काल मटोल के मुद्दे को लेकर कांग्रेसी लामबंद होकर सोशल मीडिया में वायरल कर इसे जमकर उछाल रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी और कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे हैं।तो भाजपा इसे कांग्रेस प्रत्याशियों को हार के डर से अपनी खीज उतारने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं इन सबके दूर जहां सप्ताह भर पहले पूरे जोश खरोश के साथ चुनावी ताल ठोक रहे आप पार्टी के प्रत्याशी दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद हाशिए पर चले गए हैं। आप पार्टी के महापौर प्रत्याशी खगेश चंद्राकर जहां पहले जोर शोर से प्रचार कर रहे थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद चुनावी परिदृश्य से गायब हो गए हैं। कुल मिलाकर नगरीय निकाय चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमट कर रह गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %