अब ‘चंदनपुर’ के नाम से जाना जाएगा कबीरधाम जिले का ‘चंडालपुर’ गांव

0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second
कवर्धा : कवर्धा जिले के एक छोटे से गांव के लिए यह बात अब हकीकत बन चुकी है। वर्षों से चंडालपुर नाम से पहचाना जाने वाला गांव अब आधिकारिक रूप से चंदनपुर कहलाएगा। राज्य शासन द्वारा राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होते ही गांव में ऐसा उत्सव उमड़ा, मानो बरसों बाद खुशियों ने दस्तक दी हो। गलियों में मिठाइयां बंटने लगीं, ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी और हर चेहरे पर राहत साफ झलकने लगी।
ग्रामीणों का कहना है कि पुराने नाम के कारण उन्हें लंबे समय तक सामाजिक असहजता झेलनी पड़ी। पढ़ाई, नौकरी या किसी काम से बाहर जाते समय जैसे ही गांव का नाम बताते तो कई बार ताने सुनने पड़ते और मजाक उड़ाया जाता। इससे खासकर युवाओं का मन आहत होता था। कई लोग तो बाहरी जगहों पर गांव का नाम बताने से भी कतराने लगे थे। अब चंदनपुर नाम मिलने से वर्षों से दबा आत्मसम्मान फिर से जीवित हो उठा है।

हर आंगन में उत्सव, हर दिल में सुकून
चंदनपुर बना यह गांव अब केवल नाम बदलने की कहानी नहीं है। यह उस सामाजिक सोच का प्रतीक है, जहां अपमानजनक पहचान से मुक्ति और सम्मानजनक जीवन की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह फैसला बताता है कि समाज अब संवेदनशील हो रहा है और हर व्यक्ति की गरिमा को महत्व दिया जा रहा है। आज चंदनपुर के हर आंगन में खुशी का माहौल है। महिलाएं एक-दूसरे को मिठाई खिला रही हैं, युवा नए सपनों की बातें कर रहे हैं और बुजुर्ग पुराने दिनों की पीड़ा को पीछे छोड़ नई शुरुआत का आशीर्वाद दे रहे हैं।

About Post Author

Anjali Pandey

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *